(मुंबई) चेंबूर की BDP सड़क ज्योति नगर कॉर्नर पर की जा रही अवैध कॉर्नर पार्किंग अब स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर खतरे का कारण बनती जा रही है। खासतौर पर गडकरी विष्णु नगर की ओर से आने वाले वाहनों को इस अवैध पार्किंग के कारण रोज़ाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के कॉर्नर पर खड़े भारी डामर वाहन आने-जाने वाले ट्रैफिक की दृश्यता पूरी तरह रोक देते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह इलाका पहले से ही ट्रैफिक के लिहाज़ से संवेदनशील है, ऐसे में अवैध पार्किंग दुर्घटनाओं की आशंका को और बढ़ा रही है।
नागरिकों ने बताया कि कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद अब तक इस अवैध पार्किंग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय जनता ने ट्राम्बे ट्रैफिक पुलिस और RCF पुलिस से अपील की है कि इस खतरनाक कॉर्नर पार्किंग पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके और आम लोगों की जान सुरक्षित रह सके।
लोगों की मांग है कि यहां नियमित निगरानी, नो-पार्किंग बोर्ड और सख्त चालान व्यवस्था लागू की जाए, जिससे इस समस्या का स्थायी समाधान निकल सके।
0 टिप्पणियाँ