मुंबई: मंगलवार को वाशी गांव इलाके के पास मोनोरेल में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। करीब एक घंटे तक मोनोरेल डिब्बे के भीतर लोग फंसे रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, मैसूर कॉलोनी स्टेशन के नजदीक मोनोरेल की बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी आने के कारण ट्रेन बीच रास्ते में ही रुक गई। घटना के बाद यात्रियों में बेचैनी देखी गई।
मुंबई मोनोरेल प्रशासन ने बयान जारी करते हुए कहा,
"यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। समस्या का समाधान तेजी से किया जा रहा है। फिलहाल वडाला से चेंबूर के बीच सिंगल लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। हम यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं।"
बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद मोनोरेल को धीरे-धीरे चलाया गया और फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
0 टिप्पणियाँ