Ticker

6/recent/ticker-posts

Top ad

Responsive Advertisement

मुंबइ में परिमंडल - 6 पुलिस द्वारा ₹2.12 दो करोड़ बारह लाख की चोरी की संपत्ति मालिकों को सौंप।


मुंबई, 24 मार्च 2026 — मुंबई पुलिस आयुक्त श्री देवन भारती के मार्गदर्शन में मंगलवार सुबह 6 बजे बहुमुंबई पुलिस आयुक्तालय में परिमंडल-6 क्षेत्र की विभिन्न पुलिस थानों द्वारा बरामद चोरी की मालमत्ता को उनके असली मालिकों को सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
परिमंडल-6 में अंतर्गत चेंबूर, गोवंडी, नेहरूनगर, चूनाभट्टी, तुर्भे, आरसीएफ, मानखुर्द, देवनार, शिवाजी नगर और टिलक नगर पुलिस थानों की टीमों ने पिछले कुछ महीनों में चोरी, घरफोड़, मोबाइल चोरी और अन्य वारदातों में जब्त हुई कुल ₹2,12,21,000 (दो करोड़ बारह लाख इक्कीस हजार रुपये) मूल्य की मालमत्ता वापस हस्तांतरित की।
पुलिस ने बरामद कीमती सामान
ट्रांबे पुलिस: 90 ग्राम सोना — ₹6,00,000
चूनाभट्टी पुलिस: अज्ञात चोरों से 93 ग्राम सोना — ₹6,00,000
कुर्ला और अन्य क्षेत्रों से: ₹28,00,000 मूल्य के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान
कुल: विभिन्न कंपनियों के 600 मोबाइल फोन
इस पूरे कार्यक्रम की देखरेख एसीपी (पूर्व क्षेत्र) डॉ. महेश पाटिल ने की। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने अपनी चोरी गई संपत्ति वापस मिलने पर पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ