Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मुंबई में बुजुर्ग महिला से करोड़ों की ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार।


मुंबई में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने 65 वर्षीय महिला जयश्री चव्हाण से करीब ₹2.26 करोड़ की ठगी की।

पुलिस के अनुसार, सबसे पहले आरोपियों ने महिला के सोने-चांदी के आभूषण (मूल्य लगभग ₹6.87 लाख) चुरा लिए। इसके बाद उन्होंने सुनियोजित साजिश रचकर महिला की अचल संपत्तियों पर भी कब्जा कर लिया। महिला की बिगड़ती तबीयत का फायदा उठाकर आरोपियों ने उनकी दो फ्लैट और एक दुकान (कुल मूल्य ₹1.55 करोड़) धोखाधड़ी से बेच डाली।

ठगी का पैसा महिला के बैंक खाते में जमा करवाया गया, लेकिन बाद में आरोपियों ने महिला के आधार कार्ड और बैंक अकाउंट से अपने मोबाइल नंबर लिंक कर पूरे वित्तीय नियंत्रण पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने चेक में जालसाजी कर महिला के खाते से रकम निकालने का भी प्रयास किया।

मुंबई पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ठगी रैकेट में और कितने लोग शामिल हो सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ