Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जूझ रही महिला की मदद को आगे आए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, अपने चार्टर्ड प्लेन से पहुंचाया मुंबई।



किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जलगांव से मुंबई जा रही एक महिला की फ्लाइट छूटने पर हालात गंभीर हो गए। लेकिन इस संकट की घड़ी में खुद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मदद के लिए आगे आए और महिला को अपने चार्टर्ड विमान से मुंबई तक पहुंचाया।

यह घटना शुक्रवार रात की है। महिला मरीज शीतल बोर्डे जलगांव से निर्धारित किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए मुंबई जा रही थीं। लेकिन जैसे ही वह एयरपोर्ट पहुंचीं, उनकी फ्लाइट निकल चुकी थी।

एयरपोर्ट अधिकारियों को जब महिला की हालत और जल्दबाज़ी की जानकारी मिली, तो उन्होंने राज्य मंत्री गिरीश महाजन से संपर्क किया। महाजन ने तुरंत उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मामले से अवगत कराया, जो उस समय जलगांव के मुक्ताईनगर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर मुंबई लौटने वाले थे।

शिंदे ने बिना देर किए महिला और उसके पति को अपने चार्टर्ड विमान में बिठाया और मुंबई रवाना हुए। यात्रा के दौरान उन्होंने स्वयं मरीज और उसके परिवार से बात की और इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी ली।

मुंबई पहुंचने पर शिंदे ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई और यह सुनिश्चित किया कि महिला को अस्पताल पहुंचाने में कोई परेशानी न हो।

हालांकि, उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि मेडिकल जांच के बाद सर्जरी नहीं हो सकी क्योंकि दाता की किडनी, मरीज के साथ मेल नहीं खा रही थी।

इस मानवीय कदम ने एकनाथ शिंदे की संवेदनशीलता और तत्परता को फिर एक बार उजागर किया है। संकट में मदद का यह उदाहरण, समाज में नेतृत्व की नई परिभाषा पेश करता है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ