Ticker

6/recent/ticker-posts

Top ad

Responsive Advertisement

चेंबूर पुलिस ने मोबाइल झपटमारी करने वाले आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार।(चेंबूर पुलिस की शानदार उपलब्धि – 7वीं मास्टर एक्वाटिक चैम्पियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन।)


मुंबई। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित 7वीं मास्टर एक्वाटिक चैम्पियनशिप 2025 में चेंबूर पुलिस स्टेशन के सहायक फौजदार अजित सदाशिव पवार ने महाराष्ट्र पुलिस का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में उन्होंने 40 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर बटरफ्लाई और फ्री स्टाइल स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा 100 मीटर फ्री स्टाइल, 200 मीटर फ्री स्टाइल और रिले फ्री स्टाइल में तीन रजत पदक हासिल किए। कुल मिलाकर उन्होंने 6 पदक (3 स्वर्ण व 3 रजत) जीतकर मुंबई पुलिस दल की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर ऊँचाई पर पहुँचाया।

उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपर पुलिस आयुक्त (पूर्व क्षेत्र) श्री महेश पाटिल, पुलिस उपायुक्त श्री समीर शेख, सहायक पुलिस आयुक्त रामनाथ ढोले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश केंकले आदि वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी सराहना की और मार्गदर्शन प्रदान किया।

चेंबूर पुलिस ने मोबाइल झपटमारी करने वाले आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

मुंबई। चेंबूर पुलिस स्टेशन ने तेज़ कार्रवाई करते हुए मोबाइल झपटमारी के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

घटना 14 अक्टूबर 2025 की है जब एक व्यक्ति अपनी बहन को पैसे देने जा रहा था, तभी रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। शिकायत दर्ज होने के बाद चेंबूर पुलिस ने जांच शुरू की।

गुन्हे शाखा के अधिकारियों ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान धनराज रामनाथ साळवे (45 वर्ष, निवासी – राहुल नगर, वाशी नाका, चेंबूर) के रूप में की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से ₹20,000 मूल्य का चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया।

इस उत्कृष्ट कार्यवाही के लिए अपर पुलिस आयुक्त श्री महेश पाटिल, पुलिस उपायुक्त श्री समीर शेख, सहायक पुलिस आयुक्त रामनाथ ढोले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश केंकले और अन्य अधिकारियों ने टीम को बधाई दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ