Ticker

6/recent/ticker-posts

Top ad

Responsive Advertisement

घरेलू विवाद से परेशान ऑटो चालक ने लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान।


नवी मुंबई : गुरुवार सुबह एक 27 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक ने घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की। चालक ने ऐरोली पुल से खाड़ी में छलांग लगा दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने समय रहते उसे बचा लिया।

पुलिस के अनुसार युवक चेंबूर के सिद्धार्थ कॉलोनी का निवासी है। घटना की जानकारी राह चलते एक व्यक्ति ने दी, जिसने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया। सूचना मिलते ही राबले-मिडक पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

जांच में पता चला कि चालक का बुधवार रात अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। पत्नी ने उसे किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद घर में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद चालक घर छोड़कर निकल गया और अगली सुबह आत्महत्या का प्रयास किया।

फिलहाल पुलिस ने युवक को समझाकर उसके परिवार के हवाले कर दिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ