Ticker

6/recent/ticker-posts

Top ad

Responsive Advertisement

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: 52 वर्षीय शब्बीर मर्चेंट गिरफ्तार।


मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 52 वर्षीय वांटेड आरोपी शब्बीर शेर अली मर्चेंट उर्फ शब्बीर विरजी उर्फ सनी को वसई (पालघर) से गिरफ्तार किया है। शब्बीर पर महाराष्ट्र और गोवा में चोरी, जालसाजी, जुआ और सेंधमारी जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर

कुल 28 मामले दर्ज हैं। इनमें से 9 मामले एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन, 11 कफ परेड, 5 मरीन ड्राइव, 1 चेंबूर, 1 माणिकपुर (पालघर) और 1 मामला गोवा के परवरिम थाने में दर्ज है। इसके अलावा वह वर्ष 2004 में एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज एक गंभीर मामले में भी फरार चल रहा था।

शब्बीर मर्चेंट लंबे समय से कोर्ट की सुनवाई से बचता रहा और कई बार भेजे गए समन को अनदेखा करता रहा। इसके चलते उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट और स्टैंडिंग वारंट जारी किए गए थे। तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन वसई में ट्रेस की और उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल चेकअप कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए कफ परेड पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस निरीक्षक अजय कुलकर्णी के नेतृत्व में की गई, जिसमें सहायक पुलिस निरीक्षक सलमान खान पठान और देवदास लाबडे समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह गिरफ्तारी मुंबई पुलिस की अपराध नियंत्रण में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ