Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मेरठ से मुंबई भागे ज्वेलरी चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, ₹57 लाख से ज्यादा का माल बरामद।



मुंबई। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने मेरठ (उत्तर प्रदेश) में ज्वेलरी शॉप तोड़कर भागे दो आरोपियों को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से सोना, चांदी और नकदी मिलाकर ₹57,46,000 का माल बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ तानाजी साठे (21) और मोहन मारुति पवार (24) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मेरठ में एक ज्वेलर की दुकान का शटर तोड़कर वहां से 478.45 ग्राम सोने के गहने (कीमत ₹48 लाख), 3.795 किलो शुद्ध चांदी (कीमत ₹4.50 लाख), 8 किलो कच्ची चांदी (कीमत ₹4.76 लाख) और करीब ₹20,000 नकद चुरा लिए थे।

सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच ने बोरीवली में जाल बिछाकर दोनों को धर दबोचा। बरामदगी का मूल्यांकन अधिकृत सुनार से कराया गया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) लक्ष्मी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) शैलेश बालकवडे, डीसीपी (डिटेक्शन-1) विशाल ठाकुर और एसीपी (डिटेक्शन-नॉर्थ) राजेंद्र शिरतोड़े के मार्गदर्शन में की गई।

ऑपरेशन में कई क्राइम ब्रांच यूनिट्स के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे, जिनमें पीआई मनोज आवाड (यूनिट 11), एपीआई सचिन गावस (यूनिट 12), एपीआई भारत घोणे (यूनिट 6), पीआई बाबासाहेब काकडे, राऊत और अन्य कर्मचारी शामिल थे।

दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ