Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

नवी मुंबई एअरपोर्ट से उड़ान भरने पर देना होगा UDF, घरेलू यात्रियों के लिए 650 और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 1,225 रुपये तक शुल्क।



मुंबई। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) इस साल के अंत तक चालू हो सकता है। लेकिन इससे सफर करने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा, जिसे यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) कहा जाता है। यह शुल्क घरेलू उड़ानों के लिए 650 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अधिकतम 1,225 रुपये तक हो सकता है।

इस संबंध में हवाई अड्डा आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (AERA) ने आधिकारिक घोषणा की है। प्राधिकरण ने बताया कि यह शुल्क 31 मार्च 2026 तक लागू रह सकता है।

AERA का आदेश जारी

नवी मुंबई एयरपोर्ट का निर्माण नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) कर रहा है। AERA द्वारा जारी 42 पन्नों के आदेश में UDF की दरें स्पष्ट की गई हैं।

इसके अनुसार,

  • विदेश जाने वाले यात्रियों को 1,225 रुपये,
  • घरेलू उड़ानों के लिए 620 रुपये,
  • विदेश से नवी मुंबई आने वाले यात्रियों को 525 रुपये,
  • और घरेलू फ्लाइट से आने वालों को 270 रुपये UDF देना होगा।

AERA के मुताबिक, ये दरें 2025-26 के वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित की गई हैं। एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद एक नई टैरिफ नीति बनाई जाएगी, जिसके बाद इन दरों में बदलाव संभव है।

UDF क्या है?

UDF यानी यूजर डेवलपमेंट फीस हवाई अड्डों पर यात्रियों से लिया जाने वाला एक शुल्क है। इसका उपयोग एयरपोर्ट के रखरखाव, संचालन और भविष्य के विकास कार्यों के लिए किया जाता है।

मुंबई एअरपोर्ट पर कितना UDF?

हाल ही में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने भी अपनी UDF दरों में वृद्धि की है। 16 मई 2025 से लागू नई दरों के मुताबिक,

  • घरेलू यात्रियों से 175 रुपये,
  • और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 695 रुपये UDF लिया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ