Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सीजफायर के बाद भारत-पाक बॉर्डर पर हालात सामान्य, सेना ने कहा – "रात रही पूरी तरह शांत"।



जम्मू-कश्मीर: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर के बाद अब नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। भारतीय सेना ने आज सुबह बयान जारी करते हुए कहा कि बीती रात सीमा पर कोई भी गोलीबारी या तनावपूर्ण घटना नहीं हुई है। सेना के अनुसार, यह हाल के दिनों की पहली शांत रात रही।

सेना का बयान:
भारतीय सेना के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पाकिस्तान की ओर से किसी भी प्रकार की घुसपैठ या हमले की कोशिश नहीं की गई। “सीमा पर अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जनजीवन सामान्य हो रहा है,” सेना ने बताया।

अखनूर से आई सकारात्मक तस्वीर:
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर से सुबह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्थानीय नागरिक सामान्य दिनचर्या में दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें कई दिनों बाद चैन की नींद नसीब हुई है। सेना का कहना है कि सीजफायर के बाद अब सुबह भी शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं:
सीजफायर समझौते पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने संघर्ष विराम की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अहम कदम बताया। उनके उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, "हम संघर्ष कम करने के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं और स्थिति पर करीबी निगरानी रखे हुए हैं।"

ब्रिटेन और अमेरिका का समर्थन:
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने भी दोनों देशों से तनाव कम करने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया। वहीं, अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व द्वारा दिखाए गए संयम की सराहना की और कहा कि अमेरिका इस समझौते को सफल बनाने में मदद करने पर गर्व महसूस करता है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ