भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुशील गुलाब सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं।



मुंबई: भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुशील गुलाब सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। ठगों ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर करीब 9.5 लाख रुपये की चपत लगा दी। इस मामले में बांगुरनगर पुलिस ने छह साइबर अपराधियों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को एक एल्गो ट्रेड इन्वेस्टमेंट कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों को शेयर बाजार में निवेश के लिए प्रेरित करते थे। इसी कंपनी के नाम पर सुशील सिंह को भी शानदार रिटर्न का वादा किया गया।

डॉक्टर मित्र की सलाह पर किया निवेश

फरवरी 2025 में सुशील सिंह को उनके एक डॉक्टर मित्र ने इस कंपनी के बारे में बताया। मित्र के मुताबिक, उसने इस कंपनी के जरिए अच्छा खासा मुनाफा कमाया था। इसी भरोसे पर सुशील सिंह ने भी निवेश का फैसला लिया।
6 फरवरी को माही व्यास नामक महिला ने अभिनेता से संपर्क किया और शेयर ट्रेडिंग में निवेश का प्रस्ताव दिया। बाद में अन्य सहयोगियों की सलाह पर अभिनेता ने कुल 9.5 लाख रुपये निवेश कर दिए।

84 लाख के मुनाफे का दिया गया लालच

ठगों ने शुरुआत में निवेश पर 84 लाख रुपये का फर्जी मुनाफा दिखाया, जिससे अभिनेता को झांसे में लाया गया। लेकिन कुछ दिनों बाद जब उन्होंने अपने खाते की स्थिति देखी, तो पाया कि बैलेंस ऋणात्मक हो चुका है। जब उन्होंने माही व्यास और अन्य लोगों से संपर्क करना चाहा, तो सभी ने जवाब देना बंद कर दिया।

पुलिस जांच जारी

समझने में देर नहीं लगी कि उनके साथ ठगी हुई है। सुशील सिंह ने बांगुरनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने माही व्यास, आकांक्षा गुप्ता, आशी, पराग दीक्षित और तुषार हिमांशु समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में विशेष अभियान शुरू कर दिया है और **


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ