Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मुंबई पुलिस में शुरू हुई ‘पिपिंग सेरेमनी’ की नई परंपरा, पदोन्नत कर्मियों को मिलेगा विशेष सम्मान ।


मुंबई पुलिस बल में अब हर पदोन्नति को सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि गर्व और सम्मान का पर्व माना जाएगा। नए पुलिस आयुक्त देवेन भारती के ऐतिहासिक फैसले के तहत, अब हर पदोन्नत पुलिसकर्मी का सम्मान बैंड पथक की मौजूदगी में ‘पिपिंग सेरेमनी’ के ज़रिए किया जाएगा।

सीपी भारती ने कहा कि यह समारोह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूरे विभाग के लिए प्रेरणा बनने वाला आयोजन होना चाहिए। इस नई परंपरा के तहत, पुलिस निरीक्षक (PI) से लेकर सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर तक के अधिकारियों का औपचारिक रूप से सम्मान किया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, हर महीने की पहली तारीख को पदोन्नत पुलिसकर्मियों का यह आयोजन किया जाएगा। अगर पहली तारीख को छुट्टी हो, तो यह कार्यक्रम अगले कार्यदिवस पर आयोजित किया जाएगा।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्रीय स्तर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सम्मान करेंगे, जबकि सह पुलिस आयुक्त उपनिरीक्षक से लेकर एसीपी स्तर तक के अधिकारियों को पिपिंग सेरेमनी में सम्मानित करेंगे।

इस पहल का पुलिसकर्मियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे न केवल पदोन्नत कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि पूरे बल में सेवा, समर्पण और प्रेरणा की भावना भी मजबूत होगी।

मुंबई पुलिस बल में फिलहाल 40,000 से अधिक पुलिसकर्मी कार्यरत हैं और हर वर्ष औसतन 2,500 से अधिक कर्मियों की पदोन्नति होती है। ऐसे में यह नया कदम कार्यसंस्कृति में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है।

सीपी देवेन भारती का कहना है, "पदोन्नति केवल एक नई जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुलिसकर्मी की वर्षों की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है। इस सेरेमनी के ज़रिए हम उनके जज्बे को सलाम करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ