Ticker

6/recent/ticker-posts

Top ad

Responsive Advertisement

सर्दियों में अंडा फायदेमंद, लेकिन नकली अंडों से रहें सावधान।


सर्दी का मौसम आते ही सेहत को लेकर लोगों की चिंता बढ़ जाती है। इस दौरान इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए खानपान पर खास ध्यान दिया जाता है और अंडा ऐसी ही चीजों में शामिल है, जिसकी खपत ठंड में काफी बढ़ जाती है। अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है और यह शरीर को ताकत देने के साथ कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में अंडा खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है और दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा अंडा हड्डियों को मजबूत करता है और विटामिन-डी की कमी को दूर करने में भी मददगार है।

हालांकि, इन फायदों के बीच एक बड़ी चिंता भी सामने आ रही है। बाजारों में नकली या आर्टिफिशियल अंडों की बिक्री की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ये नकली अंडे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इनमें न तो सही पोषण मिलता है और न ही प्रोटीन, बल्कि इनके सेवन से मेटाबॉलिज्म बिगड़ने का खतरा रहता है।

कैसे तैयार किए जाते हैं नकली अंडे
जानकारी के मुताबिक, नकली अंडे बनाने में केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। सोडियम अल्जिनेट को गर्म पानी में मिलाकर उसमें जिलेटिन, ऐलम और बेंजोइक जैसे पदार्थ डाले जाते हैं। इसी मिश्रण से अंडे का सफेद और पीला हिस्सा तैयार किया जाता है। पीले भाग में रंग मिलाकर उसे असली जैसा बनाया जाता है, जबकि छिलके के लिए कैल्शियम क्लोराइड का प्रयोग किया जाता है।

खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
– नकली अंडे का सफेद हिस्सा अक्सर खुरदुरा होता है, जबकि असली अंडे का सफेद भाग चिकना होता है।
– उबले अंडे को काटने पर यदि उसकी जर्दी जरूरत से ज्यादा पीली दिखाई दे, तो सतर्क हो जाएं।

इस तरह करें असली और नकली अंडे की पहचान

आवाज से पहचान:
अंडे को हाथ में लेकर हल्के से हिलाएं। यदि अंदर से हिलने जैसी आवाज आए, तो अंडा नकली हो सकता है। असली अंडे में ऐसी आवाज नहीं आती।

पानी का टेस्ट:
एक बर्तन में पानी भरकर उसमें अंडा डालें। अगर अंडा ऊपर तैरने लगे तो वह नकली हो सकता है, जबकि असली अंडा पानी में डूब जाता है।

चमक से जांच:
जरूरत से ज्यादा चमकदार अंडा नकली होने का संकेत हो सकता है। असली अंडे में सामान्य और हल्की चमक ही होती है।

सर्दियों में अंडा जरूर खाएं, लेकिन सेहत को नुकसान से बचाने के लिए खरीदते समय सतर्क रहें और केवल भरोसेमंद जगह से ही अंडे लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ