Ticker

6/recent/ticker-posts

Top ad

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश में छिपा बैठा 14 साल से फरार आरोपी मुंबई पुलिस की गिरफ्त में।


मुंबई, 14 अक्टूबर 2025 — मुंबई पुलिस की आर. ए. किडवाई मार्ग पुलिस थाने की टीम ने 14 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान शशिकुमार मतलाब यादव (आयु 32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुंबई के शिवड़ी इलाके के झोपड़पट्टी क्षेत्र में रहता था।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सन् 2009 में भादंवि की धारा 324, 323, 427, 452, 34 के तहत केस दर्ज किया गया था। यह मामला सत्र न्यायालय दादर, शिवड़ी में विचाराधीन था। आरोपी अदालत से जमानत पर रिहा हुआ था, लेकिन सुनवाई के दौरान वह फरार हो गया और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के ठिकाने की जानकारी पिछले कई वर्षों से नहीं मिल पा रही थी। लगातार जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर इलाके में रह रहा है। इस जानकारी के बाद मुंबई पुलिस की विशेष टीम ने वहां छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में पुलिस आयुक्त श्री देवेन्द्र भारती, सह पुलिस आयुक्त श्री सत्यनारायण गौरी (कानून व सुव्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त श्री विक्रम देशमुख (मध्य प्रदेश विभाग), पुलिस उपायुक्त श्री राजशेखर आर., सह पुलिस उपायुक्त श्री सचिन कदम, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री विनोद तावडे तथा आर. ए. किडवाई मार्ग पुलिस थाने के अधिकारी पो. उप.नि. पल्लवी जाधव, नि. उप.नि. महाजनवकर, सहा. फौ. सुरेश कदम, ह. माळके व शि. राठोड की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को मुंबई लाकर अदालत में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ