मुंबई से आई पुलिस चंद्रशेखर कीे पार्टी का नेता दुष्कर्म के मामले में फंसा ।



बिजनौर: नगर के मोहल्ला नई सराय निवासी और पूर्व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आवेज ताजीम अहमद के खिलाफ मुंबई में एक महिला द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला जोगेश्वरी ईस्ट स्थित मेघावाड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, आवेज मुंबई और धामपुर—दोनों स्थानों पर निवास करता है। वह लॉयन ग्रुप ऑफ इंडिया नामक सामाजिक और मानवाधिकार संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है।

मामले की तफ्तीश कर रही मुंबई पुलिस की टीम, असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सम्राट बाग के नेतृत्व में दो दिन पूर्व धामपुर पहुंची थी। हालांकि, तलाश के बावजूद पुलिस को आवेज नहीं मिला।

धामपुर कोतवाली प्रभारी राजेश चौहान और इंस्पेक्टर सम्राट बाग ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

इस मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर के प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य विवेक सेन ने बताया कि आवेज अब पार्टी में सक्रिय नहीं हैं और वह पहले कार्यकारिणी सदस्य थे। उन्होंने इस मुकदमे की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ